Some good methods to increasing study time..
ये मेरा स्वयं के अनुभव पर आधारित है।ये सबके लिए अलग
अलग हो सकता है।
ज्यादातर लोगों की समस्या है के वो ज्यादादेर पढ़ नहीं
सकते।
उन लोगों के लिए कुछ मेरे सुझाव-
* हमेशा पढ़ने तब बैठें जब आपका मन बिलकुल शांत होता हो
। ये समय सुबह हो सकता है,रात हो सकता है या दोपहर। ये
आप पर निर्भर करता है।
*पढ़ने का स्थान- ये एक दम शांत साफ सुथरा और व्यवस्थित
होना चाहिए जेसे कि आप अपने घर का मंदिर रखते हैं।
*आपके कमरे में पढ़ते वक्त वही चीजें आपको नजर आनी
चाहिए जो आपकी तैयारी से जुडी हों या आपके लिए
motivational हों। जेसे की कोई तस्वीर , नक्शा, कोई
quotation कुछ भी।
रेग में किताबें व्यवस्थित और विषयवार रखीं हो जिससे
आपके दिमाग में ये हमेशा फिक्स रहे के आपको क्या और कब
पढ़ना है।
*हमेशा प्लान बना कर ही पढ़ें। सुबह उठते ही 15 मिनट इस
बात में दें के आज क्या क्या पढ़ना है। ये आप चाहें तो कहीं
लिख भी सकते है, दीवार पर चिपका भी सकते हैं या
डायरी में भी नोट कर सकते हैं।
*हमेशा वही पढ़ें जिस विषय, टॉपिक में आप comfortable
हों। जरूरी नहीं है के किसी चैप्टर से सब कुछ line to line
पढ़ा जाये।
*लगातार कभी न पढ़ें। हर तीन पेज के बाद 2 मिनट का
gape और हर आधा घंटे के बाद 5 मिनट का gape जरूर लें।
*जितना हो सकता है पानी ज्यादा से ज्यादा पियें।
पानी हमारे शरीर के temperature को maintain रखता है
एवं stress और fatigue से बचता है। ये भी एक अच्छी पढ़ाई
का भाग है। इसे मजाक में न लें।
*exercise- यानि व्यायाम जरूर करें। जो लोग ज्यादा
आलसी हैं उनके लिए ये 5 मिनट तक हो सकता है। पर
ज्यादा से ज्यादा आधा घंटें तक हो सकता है।
exercise से मतलब एक simple walk या yoga से है। इसका
मतलब pumping iron or heavy weight से नहीं है।
*कभी भी पढ़ते वक्त याद करने की कोशिश न करें नहीं
लिखने की इससे हमारी speed कम होती है और जल्द ही
हम थक जाते हैं।
*ज्यादा से ज्यादा ये करें के पढ़ते टाइम जो भी important
लगे उसे underline करलें या highlight कर लें। जब कोई भी
किताब 3 से 4 बार पढ़ली जायेगी तो वो स्वयं याद होने
लग जायेगी और काफी सारे conceptes खुद व खुद समझने
आने लग जायेंगे।
*जो अब तक पढ़ते टाइम आपने underline किया था किताब
को 3-4 बार पढ़ने के बाद अब आप उससे आसानी से बेहतरीन
नोट्स बना पाएंगे।
* पढ़ते टाइम internet और mobile के इस्तेमाल से दूर रहें।इस
का एक टाइम फिक्स कर लें के पुरे दिन में आपको ये फलां
टाइम चलना है जैसे कि रात को 10 से 11 बजे ही मैं net use
करूँगा। ये आपके समय को बचने और concentration को बढ़ने
का एक अच्छा tips है।
* timetable बनाते समय उसमे अपनी hobbies को भी
शामिल करें। इससे आपका दिमाग शांत खुश और
concentrated rahega.
*अगर फिर भी कभी आपका मन पढ़ाई में न लगे तो आप rest
ले सकते है उस समय या अपना कोई और जरूरी काम ख़त्म कर
सकते हैं।
______________ आगे की updates में आपको बताऊंगा के
पढाई के दौरान आपको demotivated करने वाले mind
swings से कैसे बचा जा सकता है।
एवं internet का इस्तेमाल पढ़ाई में बेहतर तरीके से कैसे करें।
0 comments :